- Hindi News
- देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी प्रस्तुति
देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी प्रस्तुति
भास्कर न्यूज - बालोद
कान्हा पब्लिक स्कूल बालोद में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि डा. एके दास ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने भाषण एवं देशभक्ति गीतों में प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि श्री दास ने संविधान संबंधित जानकारी दी। नर्सरी से कक्षा नवमी तक के छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति को पालकों ने खूब सराहा एवं तालियों से उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। इस अवसर पर संचालक संतोषी लिमजे, पवन चंद्राकर एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।
खरथुली शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर खरथुली के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्य कृष्णाराम देशलहरा ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सुआ नृत्य, महुवा झरे, जानलेवा डांस को लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर सरपंच गौराम पिस्दा, शत्रुघन सिंह निषाद, देवदयाल देशमुख आदि उपस्थित थे।
मनौद शासकीय प्राथमिक शाला मनौद में पंच कृष्णा साहू ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और गांव के विभिन्न जगहों में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान गीत का गायन किया। प्रधानपाठक बीआर साहू ने यू डाइस डाटा 2013-14 का वाचन किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक एमएल ठाकुर ने बच्चों के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने समुदाय को सहयोग करने की बात कहीं। बीएस ठाकुर ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर लोकनाथ साहू, जीएस ठाकुर, विशेषर, होरीलाल ठाकुर, पूर्णिमा, खेमलता, गिरधारी, दुलार सिंह, लीलाधर साहू, दशरथ गंधर्व, आरएन देवांगन, आभार प्रदर्शन आरके साहू ने किया।
गणतंत्र दिवस
खरथुली के बच्चों के सुआ नृत्य व हैरतअंगेज डांस ने लोगों का मोहा मन
केपीएस के बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति।