- Hindi News
- दुर्ग रोजगार कार्यालय में 31 जनवरी को होगा पंजीयन व सत्यापन
दुर्ग रोजगार कार्यालय में 31 जनवरी को होगा पंजीयन व सत्यापन
बालोद - जिला रोजगार कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 अनुसूचित जनजाति-1 पद मुक्त व डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला-अनुसूचित जनजाति 1 पद की पूर्ति करने पंजीयन सत्यापन के लिए बुलावा पत्र भेजा गया है । जिला रोजगार अधिकारी राजकुमार कुर्रे ने बताया कि 31 जनवरी को समस्त मूल शैक्षणिक, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन पत्रक व उसकी छायाप्रति के साथ जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में सुबह 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं ।