- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
दिव्य दर्शन पब्लिक स्कूल खंडसरा के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ी लोकगीत, पंथी गीत, धार्मिक भजन, नाटक, फिल्मी व देशभक्ति गीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रहलाद रजक ने कहा कि खंडसरा जैसे छोटे से गांव में अंग्रेजी की पढ़ाई करना खुशी की बात है।
अध्यक्षता रामकुमार सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि शरद जोशी थे। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन शिक्षक अमित वर्मा ने किया।
दिव्य दर्शन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति।