- Hindi News
- ठेला चालकों को मिलेगी अब नई पहचान : मुक्ति
ठेला चालकों को मिलेगी अब नई पहचान : मुक्ति
पालिका अध्यक्ष ने 72 पंजीकृत हाथठेला चालकों को बांटे यूनिफार्म। कहा - मिलेगी नई पहचान।
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
मंगलवार को 72 पंजीकृत हाथठेला चालकों को नगरपालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी ने गणवेश वितरित किया। इस दौरान सुश्री नियोगी ने कहा कि निकाय द्वारा गरीबों के हित में समय-समय पर लाभान्वित किया जाता है। प्रतिदिन परिश्रम करने वालों ठेला चालकों को गणवेश देने से एक नई पहचान मिलेगी जो उनके लिए अपने आप में सम्मान की बात है।
गणवेश पाने वाले 72 ठेका चालकों में शोभित राम, सोनूराम, सुखराम, दुर्गा, उत्तराकुमार, जगदीश, पंचराम, अपल नायडू, भारतलाल, अर्जुनराम, गंगाराम, चैतू, तीरथ, बसंत सहित अनेक लोग शामिल है। इस दौरान सीएमओ आरपी यादव, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, पीआईसी मेंबर राकेश जायसवाल, काशीराम निषाद, बिहारीलाल ठाकुर,रोशन पटेल, रूखसाना बेगम, पार्षद नर्मदा सहारे, थरूण विश्वकर्मा, शिवदेवी जायसवाल, राजेश कांबले, रमेश भगत, निकाय कर्मचारियों में केपी सिंह, संतोष देवांगन, सतीश चंद्राकर उपस्थित थे।
पालिक अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी ने मंगलवार को हाथ ठेला चालकों को यूनिफार्म प्रदान किया।
नगर पालिका - गरीबों के लिए कई योजनाएं