पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मटका सजाओ में उर्वशी प्रथम

मटका सजाओ में उर्वशी प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पीपरछेड़ी में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गोला फेंक, कुर्सी दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता, मटका सजाओ, गुलदस्ता बनाओ, कक्षा सजावट आदि प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम कक्षा 10 वीं एवं द्वितीय स्थान कक्षा 11 वीं के टीम ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम कक्षा सातवीं एवं द्वितीय स्थान पर कक्षा आठवीं के टीम रहें। मटका सजाओं में उर्वशी साहू 12 वीं, अल्पना, कक्षा सजावट में कक्षा 10 वीं, 11 वीं विज्ञान, छठवी एवं कक्षा आठवी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। प्रथम, द्वितीय आने ववाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरूस्कृत किया गया। प्राचार्य एनके मंडावी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रयास को सराहा और कहा कि आगे भी सभी इसी तरह का प्रयास करें।