मांगा पंचायत कर्मियों के बराबर मानदेय
बेमेतरा - जिले के गौसेवक संघ ने पंचायत कर्मियों के समान मानदेय की मांग करते हुए बताया कि प्रशिक्षित गौसेवकों को रायपुर में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने पंचायत कर्मियों के बराबर मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया था। जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि वेतन कम होने के कारण गौसेवकों को जीविकोपार्जन में परेशानी हो रही है। हमारे द्वारा कई विभागीय कार्य जैसे नस्ल सुधार, पैरा उपचार, पशुओं का प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, बंधियाकरण, कृत्रिम गर्भधारण, पीपीआर टीकाकरण, पशु संगणना कार्य आदि किया जा रहा है। इसके बाद भी हमारा मानदेय बढ़ाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में नरसिंह यादव, संतोष यादव, युवराज साहू, मनीराम साहू, ईश्वरी साहू, यशवंत साहू, राजेंद्र शर्मा सहित जिले के गौसेवक उपस्थित थे।