दस नए कमरों का बनेगा आदर्श स्कूल
भास्कर न्यूज - बालोद
शहर के सबसे पुराने आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल के लिए जल्द ही 10 कमरों का नया भवन तैयार होगा। शासन ने नए भवन निर्माण के लिए दिसंबर में 56 लाख की स्वीकृति भी दी है। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने 21 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित किया था। स्वीकृति व टेंडर के बाद नए भवन निर्माण के लिए जगह की कमी थी।
जिसके लिए 57 साल पुराने स्कूल के 8 कमरों को तोडऩा पड़ा। जो काफी जर्जर हो चुका था। पुराने कमरे टूटने के बाद खाली हुई जमीन पर नई भवन तैयार होगी। जिसमें 10 कमरे होंगे। प्राचार्य डीआर गजेंद्र ने बताया कि 8 कमरे भूतल व दो कमरे प्रथम तल में बनेंगे। एक-दो दिन में ले आउट जारी होने के बाद नींव खुदाई 9 ((कालम)) का काम शुरू हो जाएगा।
चार कमरे में सिमटी कक्षा
परीक्षा में होगी परेशानी
प्रैक्टिकल परीक्षा के चलते बच्चों की उपस्थिति कम है, लेकिन इस स्कूल को बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रमुख केंद्र बनाया जाता है। फरवरी में नवोदय की परीक्षा होनी है। इस समय यहां परीक्षार्थियों को बैठाने में दिक्कत होगी। क्योंकि जितने कमरे तोड़े गए आधा कमरा ही उपयोग के लिए बचे हैं।
यहां की दर्ज संख्या लगभग 700 है। आठ कमरे टूटने के बाद शेष चार कमरों में ही बच्चों को बैठाया जा रहा है। दो पाली में कक्षा लगानी मजबूरी हो गई है। सुबह ठंड के बावजूद 8 बजे 9वीं, 12 वीं की कक्षा लगती है। अतिरिक्त फर्नीचर को जगह के अभाव में बरामदे व अंदर खेल मैदान में रखा गया है।
आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल के जीर्णोंद्धार के लिए पुराने कमरों को तोड़ा गया।
21 दिसंबर को प्रकाशित