निकाय कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
बेमेतरा - बेमेतरा, नवागढ़ व देवकर के नगरीय निकाय कर्मियों को दो दिवसीय ऑनलाइन सिस्टम डबल एंट्री सिस्टम ऑफ एकाउंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को प्रशिक्षित कर्मियों का टेस्ट भी लिया गया। प्रशिक्षक चार्टड एकाउंटेंट वृंदेश सारडा ने बताया कि ऑनलाइन साफ्टवेयर सिस्टम का प्रशिक्षण देने के बाद प्रशिक्षित एकाउंटेंट व डाटा एंट्री आपरेटर एकाउंटिंग का काम अपने कार्यालयों में कर सकेंगे। श्री सारडा ने बताया कि जिले के शेष नगरीय निकाय परपोड़ी, साजा, बेरला व थानखम्हरिया के एकाउंटेंट व डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 30 जनवरी से भिलाई व चरोदा में प्रशिक्षण दिया जाएगा।