पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश

अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - पुलिस थाने में बुधवार को एसपी पारुल माथुर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर पेंडिंग अपराध शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। एसपी पारुल माथुर ने बताया कि मंथली क्राइम मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों से गंभीर अपराधों की जानकारी ली गई। महिलाओं के विरुद्ध दर्ज मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की धरपकड़ करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसडीओपी केएस परिहार, सभी थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी व क्राइम ब्रांच प्रभारी उपस्थित थे।