पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यालय में १५ दिन से टेलीफोन बंद

मुख्यालय में १५ दिन से टेलीफोन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - जिला मुख्यालय में बीएसएनएल की लचर व्यवस्था के कारण सरकारी विभागों व बैंकों में टेलीफोन की सुविधा ठप हो गई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। यूको बैंक के मैनेजर सुमीत यादव ने बताया कि बैंक का टेलीफोन पिछले 15 दिन से बंद पड़ा है। जिसकी शिकायत लाइनमेन से लेकर एसडीओटी तक की जा चुकी है, लेकिन अब तक यह नहीं बन पाया है। फोन बंद हो जाने से नेटवर्किंग व्यवस्था भी ठप हो गई है। जिससे बैंक के ग्राहक परेशान हो रहे हैं। बेमेतरा थाने का टेलीफोन 1 माह से बंद है। कलेक्टोरेट के कई फोन डेड पड़े हैं। इस संबंध में एसडीओटी योगेश शर्मा से भी संपर्क किया गया, लेकिन वे लगातार फोन काटते रहे।