पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के छात्रों को मिला टैबलेट

कॉलेज के छात्रों को मिला टैबलेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
बुधवार को शासकीय कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन में पीसी टेबलेट का वितरण किया गया। शासन की युवा सूचना क्रांति योजना के तहत सत्र-२०१२-१३ पीजी अंतिम वर्ष की कक्षाओं के नियमित ३४७ विद्यार्थियों को पीसी टैबलेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि बाल संरक्षण अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन थे।
कालेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष तोमन साहू ने कॉलेज की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य अतिथि को मंाग पत्र सौंपा। श्री साहू ने बताया यह कॉलेज १९८५ से संचालित हैं। जिला बनने के पूर्व से ही केन्द्र में स्थित होने की वजह से लीड कॉलेज के रूप में स्थापित है। श्री साहू ने कालेज में आडिटोरियम निर्माण के लिए ५० लाख, गल्र्स कामन रूम निर्माण के लिए १० लाख, मिनी स्टेडियम के सुिदृढि़करण के लिए २५ लाख की मांग की। श्री साहू ने बीकाम में कम्प्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम शुरू करने, कला संकाय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी साहित्य विषय शुरू करने, विज्ञान में रसायन शास्त्र पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग उपस्थित अतिथियों से की। मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। श्री जैन ने विद्यार्थियों को अनुशासन से आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आना-जाना लगा रहता है। इसलिए अपने कीमती समय को व्यर्थ न गंवाए। कक्षा में एक जैसी पढ़ाई होती है। इसके बाद भी परीक्षा में कोई विद्यार्थी ८० अंक लाता है तो कोई ६० तो कोई ४० तो कोई समझ ही नहीं पाता है। यह एक-दूसरे की अध्ययन करने व उसे ग्रहण करने की क्षमता को दर्शाती है। कोई भी कार्य नहीं होने से निराश नहीं होना चाहिए। जीवन को कभी बर्बाद मत करो।
श्री जैन ने कहा कि जीवन को समझ लो यह ऊर्जा का भंडार है, समय निकल गया तो लाखो लोगों कीभीड़ में कहीं खो जाओगे। उन्होंने विवेकानंद के आदर्श मार्ग पर चलने की बात कहीं। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. एमआई मेमन ने कहा कि महाविद्यालय तीन दशक में प्रगति के सारे सोपान में आगे बढ़ता जा रहा है। सभी का सहयोग मिल रहा है। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम साहू ने शासन द्वारा महत्वाकांक्षी योजना सूचना क्रांति के जरिए विद्यार्थियों को टेक्नालाजी में जोडऩे की सराहना की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वर्तमान में कालेज अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को टेबलेट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया इसे कालेज के प्रथम वर्ष में ही देने की मांग शासन से की गई है। भाजपा उपाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि समय बढ़ता चला जाता है। वार्षिकोत्सव के बाद परीक्षा की तैयारी होती है। परीक्षा के बाद परिणाम फिर इसके बाद फिर से आगे कक्षा की पढ़ाई शुरू हो जाती है।