पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेंद्र शुक्ला बालोद के नए कलेक्टर

नरेंद्र शुक्ला बालोद के नए कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
कलेक्टर अमृत खलखो को बीज निगम का एमडी बनाया गया है। उनकी जगह नरेंद्र शुक्ला को भेजा गया है।श्री खलखो बालोद में लगभग दो वर्ष रहे। पिछली बार विधानसभा चुनाव के पहले उनके तबादले की चर्चा होती रही। उनके कार्यकाल में जिले की बालोद, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा में भाजपा चुनाव हार गई। हार का ठिकरा नेताओं ने प्रशासनिक अमले पर फोड़ा। जर्जर सड़क से लेकर सारे निर्माण को उन्होंने प्रशासन की नाकामी बताने का प्रयास किया। बालोद जिले के कलेक्टर को बदले जाने की चर्चा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सुनी जा रहीं थी। यह खबरें भी आ रहीं थी कि कलेक्टर कांफ्रेस के बाद कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे। उसमें भी बालोद का नाम पहले नंबर पर था। इस बात का अहसार श्री खलखो को भी था। यदा-कदा वे बातचित में इस बात को कहते थे, कि मुझे तो अब जाना हैं। आगे लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में भाजपा को बड़ा फेरबदल करना जरूरी हो गया था। चुनाव में हार के बाद एक प्रकार से सर्जरी का काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में और भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। इसके बाद भाजपा संगठन में भी फेरबदल हो सकता है।