गुरुर कॉलेज में आज बंटेंगे टैबलेट
गुरुर - शासकीय नवीन कॉलेज गुरुर में सन् 2012-13 में स्नातक अंतिम वर्ष के नियमित छात्र-छात्राओं को छग युवा सूचना क्रांति योजना के तहत पीसी टेबलेट का वितरण 30 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में संजारी बालोद विधायक भैयाराम सिन्हा, जनभागीदारी अध्यक्ष सुबोध पवार मौजूद रहेंगे। हितग्राही छात्र-छात्राओं को 4 पासपोर्ट फोटो व स्नातक अंतिम वर्ष की अंकसूची की फोटोकॉपी के साथ समय पर उपस्थित होने कहा गया है।