- Hindi News
- साढ़े आठ लाख एकड़ भूमि में होती है खेती, सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर
साढ़े आठ लाख एकड़ भूमि में होती है खेती, सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 196127 हेक्टेयर में खरीफ, व 141182 में रबी फसल ली जाती है। अर्थात 8 लाख 43 हजार 272 एकड़ कृषि भूमि है। सिंचाई विभाग का कहना है कि केवल 13 फीसदी भूमि की सिंचाई होती है। नवागढ़ व बेमेतरा तहसील वृष्टि छाया((कम बारिश क्षेत्र)) अधिसूचित है। अत:इन इलाकों में सिंचाई योजनाएं बनाना जरूरी है। राजस्व विभाग भू-अभिलेख के अनुसार इस साल जिले में 1234 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 372 शासकीय तालाब हैं। 166 तालाब से लघु व सीमांत कृषक रबी व खरीफ फसल की सिंचाई करते हैं। भूअभिलेख विभाग ने बताया कि जिले के थान खम्हरिया में 10 , साजा में 38, बेरला में 109, बेमेतरा में 09 व नवागढ़ में 18 सिंचित तालाब हैं। इसी तरह थान खम्हरिया में 1,साजा में 17, बेरला में 4,बेमेतरा में 26 व नवागढ़ में 18 जलाशय तथा थान खम्हरिया में 17 व बेमेतरा में 189 असिंचित तालाब है।