सिंचित रकबा कम चिंता की बात : बाफना
साजा के विधायक लाभ चंद बाफना का कहना है कि बेमेतरा जिला प्रदेश में कृषि पर आधारित जिला है। पश्चात कम सिंचाई रकबा होना चिंता की बात है। कई डेम, स्टापडेम व नहरों की लाइनिंग होने के बाद भी सिंचाई के रकबे में वृद्धि नहीं होना आश्चर्य की बात है। कहां पर चूक हुई है, कामों में पारदर्शिता बरती गई है कि नहीं यह जांच का विषय है। श्री बाफना का कहना है कि पिछले जनप्रतिनिधियों ने इस ओर क्यों ध्यान नहीं दिया है यह सोचने की बात है। बेमेतरा जिले की सिंचाई रकबा बढ़े इस बात का पुरा प्रयास किया जाएगा।