12 पहुंचे फाइनल में
दल्लीराजहरा - बुधवार को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मजदूर कांग्रेस भवन में खुली गायन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 32 प्रतिभागियों का स्वर परीक्षण के बाद फाइनल राउंड के लिए 12 का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी फरवरी में होने वाले फाइनल में अपनी आवाज की जादू बिखेरेंगे। निर्णायक तपन भठ्ठाचार्य, राजा बारूड़ी, शेखर साहू थे। संचालन रशिदा खान ने किया। म्यूजिशियन शंभू विश्वास, नरसिंग राव एवं चतुर कुमार थे। एम एंड द हारमोनी म्यूजिकल ग्रुप दल्लीराजहरा व मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित खुली गायन का प्रथम राउंड 25 जनवरी को हुआ था।