बालोद - घटना बुधवार की सुबह ११.३० बजे लाटबोड़ में हुई। यहां अटल चौक में रहने वाले ५० वर्षीय छोटे लाल साहू ने अज्ञात कारण से कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। उन्हें दोपहर १२.२० बजे संजीवनी १०८ से बालोद लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।