पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्जुनी के मस्टर रोल में गड़बड़ी की शिकायत

अर्जुनी के मस्टर रोल में गड़बड़ी की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
ग्राम पंचायत अर्जुनी में नवीन तालाब निर्माण कार्य में सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक द्वारा तीन सप्ताह के कार्यों में फर्जी मजदूरों के नाम मस्टर रोल तैयार कर राशि आहरण की कोशिश करने की शिकायत गांव के टेकराम साहू व राजू साहू ने मनरेगा अधिकारी से की है।
ग्रामीणों ने बताया कि नवीन तालाब निर्माण कार्य 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रथम सप्ताह, 6 जनवरी से 11 जनवरी तक द्वितीय सप्ताह व 13 जनवरी से 18 जनवरी तक तीसरे सप्ताह कार्य करने वाले मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर राशि आहरण की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब निर्माण के लिए रेखा सत्यनारायण परगनिहा व ललिता ने दो सप्ताह ही कार्य किया है। इसी प्रकार हिरोंदी, रामरतन, सुशीला, पंचराम, पुष्पा, प्रेमू, खिलेश, रोहिणी ने मात्र एक सप्ताह ही कार्य किया है। लेकिन सरपंच दिलावर सिंह पाल, सचिव लेखराम साहू व रोजगार सहायक सचिव नेतराम साहू ने तीनों सप्ताह में कार्य करने का मस्टर रोल तैयार किया है। इसके अलावा इंद्रा, रामावतार, नीरा, माधो, राम्हिन, त्रिवेणी, भागवत, लोचन, गायत्री, कलीन्द्री, नेमकुंवर, विष्णु पाल, लक्ष्मी, रामप्यारी, रूपलाल, अजय पाल, द्रोपती, बड़कू पाल, मधु, रतनी, प्रहलाद, रामचरण, सावित्री ये सभी उक्त तालाब निर्माण में एक भी दिन मजदूरी पर नहीं गए, लेकिन इनके नाम भी मस्टर रोल बनाया गया है।