मेधावी छात्राओं को मिला पुरस्कार
बेरला - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। छात्राओं ने करमा व सुवागीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विधायक अवधेश चंदेल ने नेशनल लेबल कैरम विजेता किरण, राज्य स्तरीय कबड्डी में रूकशाना, जागृति मुस्कान, रेणुका, कैरम में दीपिका, लक्ष्मी देवांगन, 1500 मीटर दौड़ में दुर्गा निर्मलकर, तरूदा, जिलेश्वरी, 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जागेश्वरी सिन्हा व रश्मि मढ़रिया को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता पूनम साहू ने की। प्राचार्य आरके पाटिल ने शालेय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन भूपेंद्र व पुष्पा परगनिहा ने किया। कार्यक्रम में शांतिलाल बुरड़, विशाल देशलहरे, राजेश दुबे, मोहन चौहान, पीआर सिन्हा, भागवत सिंह ठाकुर, एसपी कोसले, उदय सिंह गौतम, मीरा वर्मा, सीताराम, डामन सिन्हा, उमा परगनिहा आदि मौजूद थे।