पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना कार्य न दें हाजिरी

बिना कार्य न दें हाजिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी - रोजगार सहायकों की साप्ताहिक बैठक बुधवार को हुई। जिसमें सीईओ पीआर साहू ने बिना कार्य किए मनरेगा में किसी का नाम नहीं भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के रोजगार सहायकों पर मनरेगा कार्य में ग्राम कोटवार, स्कूलों में खाना बनाने वाले रसोईया, वार्ड पंच, स्वीपर, निगरानी समिति, मितानिन आदि हाजिरी डालने के लिए दबाव बनाते हैं। बिना कार्य के किसी की भी हाजिरी नहीं लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो मेट रोजाना गोदी का माप नहीं कर रहे हैं और माप पुस्तिका में दर्ज नहीं कर रहे हैं।