- Hindi News
- भर्रीटोला सरपंच को हटाने प्रस्ताव पर वोटिंग आज
भर्रीटोला सरपंच को हटाने प्रस्ताव पर वोटिंग आज
भास्कर न्यूज - डौंडी
ग्राम पंचायत भर्रीटोला((43)) के सरपंच के विरुद्ध पंचों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 31 जनवरी को मतदान होगा। विदित हो कि सरपंच ललिता कोठारी पर अनेक गंभीर आरोप लगाकर पंचों ने उसे पद से हटाने की मांग एसडीएम डौंडीलोहारा से की है।
डौंडी ब्लॉक के प्रभारी पंचायत निरीक्षक केआर चिंडा ने बताया कि भर्रीटोला 43 के उपसरपंच चुरामन सिंह पंच, जयंत्री बाई, सकरिता बाई, शांति बाई, मंगली बाई, कुमारी बाई, ललिता बाई, दयालू राम, राम सिंह, खेमलाल ने शिकायत पत्र में कहा था कि सरपंच ललिता कोठारी ने कोई भी कार्य के लिए पंचों को विश्वास में लिए निर्माण सामग्री क्रय करती हैं। आय-व्यय की जानकारी न देकर मनमानी कर रही हैं।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत भर्रीटोला में कुल 11 वार्ड हैं। जिनमें से 10 लोगों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर शुक्रवार को 11.30 बजे से चर्चा शुरू होगा। सहमति नहीं बनने पर मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए डौंडी के तहसीलदार आरएस वर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी पंचायत के सचिव नरेश ठाकुर पर कार्य में लापरवाही करने से असंतुष्ट सीईओ डौंडी ने निलंबित करने के लिए प्रस्ताव जिला पंचायत दुर्ग को प्रेषित किया है। साथ ही भर्रीटोला 36 के सरपंच नीरा राणा के विरुद्ध कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया गया है।
सरपंच ललिता कोठारी पर गड़बड़ी का आरोप