पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खरीदी के लिए अंतिम दिन जारी नहीं होगा टोकन

धान खरीदी के लिए अंतिम दिन जारी नहीं होगा टोकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित है। जिसके लिए टोकन अंतिम दिन जारी नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी खरीदी केंद्रों को 15 फरवरी अंतिम दिन किसानों को टोकन जारी नहीं करने के लिए कहा गया है। किसानों को धान बेचने के लिए 12 फरवरी तक अनिवार्य रूप से टोकन लेने के लिए कहा है। नोडल अधिकारियों को 10 फरवरी तक धान की छल्लियों का चिन्हांकन, कट्टों की संख्या एवं किसान का नाम अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं खरीदी से जुड़े लोगों को निर्धारित समय सीमा में धान उपार्जन का कार्य पूरा करने, 10 से 15 फरवरी तक तौल के लिए शेष धान का सत्यापन करने व रोजाना खरीदी की मानीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।