एसडीएम के आदेश के बाद भी सर्वे नहीं
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
एसडीएम जेएस राजपूत के आदेश के बाद भी अभी तक बायपास निर्माण के लिए सर्वे शुरू नहीं हो पाया है। इससे कोबिया से लोलेसरा तक बायपास निर्माण में देरी हो रही है। एसडीएम ने 8 जनवरी को निर्माण के लिए सर्वे टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि ३४ करोड़ की लागत से बायपास निर्माण प्रस्तावित है। राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, नगर पालिका व बिजली कंपनी को सर्वे कर निजी व सरकारी जमीन की जानकारी लेकर भूअर्जन के लिए प्रकरण तैयार करना है। एसडीएम ने लिखित आदेश जारी कर सर्वे रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपने कहा था। पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री रमेश शर्मा ने बताया कि राजस्व पटवारी से संपर्क किया जा रहा है। पटवारी सर्वे के लिए राजस्व निरीक्षक से संपर्क करने कहा है। बायपास के लिए प्रशासनिक स्वीकृत मिल गई है। सर्वे रिपोर्ट में देरी के कारण तकनीकी स्वीकृति में भी विलंब होने की संभावना है। बायपास निर्माण में 98 फीसदी निजी जमीन आ रही है।