पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान ने पुलिस अधीक्षक से मांगी मदद

किसान ने पुलिस अधीक्षक से मांगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेमेतरा - ग्राम चंदनू निवासी भगेलाल बंजारे ने अपनी खड़ी फसल को काटने के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की मदद मांगी है। भगेलाल ने बताया कि चंदनू में उनकी 11 एकड़ 9 डिसमिल जमीन है।
जिसमें उन्होंने 7 एकड़ में धान की फसल ली है। इस भूमि पर न्यायालय सीजेएम ने पुलिस व मचकुरी के माध्यम से 18 अक्टूबर 2012 को विधिवत कब्जा दिलवाया था। उन्होंने बताया कि अब जब मैं 25 दिसंबर को फसल काटने के लिए खेत गया तो मुझे और मेरे मजदूरों को मोंगरा बाई सतनामी, देवसिंह, बंशी, सुरीत बाई व उनके परिजनों ने हमें गाली-गलौच कर भगा दिया और फसल काटने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। भगेलाल ने इसकी सूचना नांदघाट थाने व एसपी कार्यालय को दी थी। भगेलाल ने ज्ञापन में बताया कि अभी तक मुझे कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है। जिससे मैं परेशान हूं। उन्होंने एसपी व कलेक्टर से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि ऐसा नहीं होने पर वे सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।