भेंडरवानी गोलीकांड में 13 के हुए बयान
बेमेतरा - साजा ब्लॉक के ग्राम भेंडरवानी में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के समय सीआरपीएफ जवान की बंदूक से अशोक सेन की मौत हो गई थी। इसकी जांच के लिए गुरुवार को 13 प्रत्यक्षदर्शियों का बयान अपर कलेक्टर हिना नेताम ने लिया। साथ ही श्रीमती नेताम ने साजा तहसीलदार टीके ठाकुर व भेंडरवानी के कोटवार नीलम सिंह को गवाही में उपस्थित नहीं होने के कारण नोटिस जारी किया है। श्रीमती नेताम ने बताया कि गुरुवार को गवाही का पहला दिन था। जिसमें एक साथ 13 ग्रामीणों ने अपना-अपना बयान दर्ज कराया। शुक्रवार को भी इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बयान दर्ज किया जाएगा।