पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम बंद हो जाने से मिस्त्री संघ परेशान

काम बंद हो जाने से मिस्त्री संघ परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद. गुरुवार को राजमिस्त्री कल्याण संघ की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने एक फरवरी को रेत के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। अध्यक्ष रामखिलावन कौशल ने बताया कि जिले में सभी रेत खदान में उत्खनन लगभग बंद हो चुका है। जिससे मिस्त्रियों का भवन निर्माण रेत के अभाव में बंद हो चुका है। इस संबंध में कलेक्टर को पिछले दिनों ज्ञापन सौंपा जा चुका है। लेकिन अभी तक रेत उत्खनन के लिए आदेश जारी नहीं हुआ है और न ही कोई कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य बंद होने से मजदूर पलायन करने मजबूर है। बैठक में विष्णु प्रसाद साहू, नूरसिंह चंदेल, पिरीतराम, त्रिभुवन साहू, जहनीत राम पटेल, हेमंत कुमार, जितेन्द्र यादव, भालसिंह साहू, घनश्याम, शत्रुघन साहू, नरसिंह मंडावी, गोपाल, भीमसेन, राजेन्द्र कुमार साहू उपस्थित थे।