पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोकें सामुदायिक भवन का निर्माण

रोकें सामुदायिक भवन का निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - ग्राम रांका पुरानी बस्ती निवासी मनोज सतनामी व राजकुमार सतनामी ने कलेक्टर डा. बसवराजू एस को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के सतनामी मोहल्ले में सामुदायिक भवन का निर्माण रोकने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जहां पर सरपंच सामुदायिक भवन का निर्माण करा रहा है वहां पर पहले से ही सतनामी समाज का मंगल भवन व जय स्तंभ स्थित है। यदि यहां पर सामुदायिक भवन बनाया गया तो चौक का स्वरूप बिगड़ जाएगा। साथ ही रास्ता छोटा हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होगी।