7 फरवरी तक कुष्ठ रोगियों की होगी खोज
भास्कर न्यूज - डौंडीलोहारा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। बीएमओ डॉ. बीएस केराम ने हॉस्पिटल के स्टाफ सहित 2 मिनट का मौन धारण कर बापू को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डा. केराम ने बताया कि 30 जनवरी से 13 जनवरी तक कुष्ठ पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली जाएगी। 7 फरवरी तक कुष्ठ रोगियों का सर्वे किया जाएगा। 8 से 13 फरवरी तक चिन्हित रोगियों की जांच व इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर एनएमएस एसडी वैष्णव, बीपीएम दिनेश खरकवाल, बीईई जसराज शर्मा, एनएमए निर्मला आदि मौजूद थे। कुष्ठ पखवाड़े के पहले दिन प्राथमिक शाला टिकरापारा के छात्र-छात्राओं ने कुष्ठ उन्मूलन के नारे लगाते हुए गलियों का भ्रमण किया।
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित।
कुष्ठ मिटाओ के नारे के साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली।
गांधी जी की पुण्य तिथि पर सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने निकाली रैली।
बालोद - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर जिला कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे दो मिनट का मौनधारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुष्पा साहू, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आलोक पांडेय, संयुक्त कलेक्टर रोक्तिमा यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री बरिहा, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ओमप्रकाश देशमुख, तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी आर.के. शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद थे।