- Hindi News
- पालिका अध्यक्ष ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
पालिका अध्यक्ष ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
दल्लीराजहरा - नगरपालिका ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वार्ड 20 गांधी चौक में श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पार्षदों ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके प्रतिमा पर फू लमाला चढ़ाते हुए उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर युवराज साहू, अशोक बांबेश्वर, के ईश्वर राव, विवेक मसीह, भूपेन्द्र दिल्लीवार, शमीम सिद्धीकी, असलम खान, हरीश खस, पार्षद शीला भारद्वाज, थरूण विश्वकर्मा एवं वार्डवासी रामप्रसाद साहू, कमल मेश्राम, जितेन्द्र एवं शेष सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष पांडे ने किया।