पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्णामूर्ति व लोचन का वल्र्ड पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में चयन

कृष्णामूर्ति व लोचन का वल्र्ड पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा - हरियाणा के सोनीपत में हुए अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट चैंपियनशिप के सलेक्शन ट्रायल में नगर के राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णामूर्ति व लोचन कुमार सोनी के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन 28 से 30 मार्च तक दिल्ली में होने वाले वल्र्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। 25 जनवरी को हरियाणा में हुए ट्रायल में देशभर के लगभग 300 सब जूनियर, जूनियर , सीनियर व मास्टर खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। उक्त प्रतियोगिता में राजहरा माइंस के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस टाउनशिप में सीनियर तकनीशियन के पद पर कार्यरत कृष्णामूर्ति ने 74 किलोग्राम मास्टर समूह के बैंच प्रेस प्रतियोगिता में 112.5 किलो तथा डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में 200 किलो वजन उठाकर पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार दल्ली माइंस के सिविल इंडस्ट्रीयल विभाग में सीनियर तकनीशियन के पद पर कार्यरत लोचन सोनी ने 65 किलोग्राम मास्टर द्वितीय वर्ग समूह में डेड लिफ्ट स्पर्धा में 110 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सचिव राकेश साहू ,महाप्रबंधक एके नाथ, एके सोनी, एमडी सागर, वीके श्रीवास्तव, डीएन बेहरा, रंजीत ठाकुर, एस अंसारी, विक्की बग्गा, आरके राजपूत, रामू, मदन मयती, सोनू बग्गा ने खुशी जाहिर की है।



कृष्णा मूर्ति का चयन किया गया है।