तीसरे दिन भी हुई पेड़ों की कटाई
बेमेतरा - नगर के भीतरी इलाकों में टू लेन सड़क निर्माण के लिए तीसरे दिन गुरुवार को भी पेड़ों की कटाई की गई। इससे कचहरी सहित सिविल लाइन क्षेत्र में दिनभर बिजली बंद रही। आवागमन भी बाधित रहा। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका व बिजली कंपनी की संयुक्त पीयर्स चौक से कचहरी जाने वाले मार्ग में बाधा बने पेड़ों को काट रही है। बुधवार को भी सड़क किनारे स्थित पेड़ों को काटा गया था। इसके लिए कचहरी पारा की बिजली बंद कर दी गई थी। इससे मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। पेड़ों को काटने के बाद भी खंभों में बिजली के तार खींचा जा रहा है। गुरुवार को सुबह से देर शाम तक बिजली बंद रही।