पथराटोला प्रथम
डौंडीलोहारा - ग्राम रेंघई में हुए क्रिकेट स्पर्धा में पथराटोला की टीम प्रथम रही। वहीं बनगांव की टीम द्वितीय व कुम्हालोरी की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में भागचंद पटेल, देवेंद्र कुमार पिस्दा, ऋषि खरे, शेष कुमार, हुकुम सिंह, प्रीतम साहू आदि मौजूद थे।