पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर कार्य के लिए शिक्षक अन्नपूर्णा पुरस्कृत

बेहतर कार्य के लिए शिक्षक अन्नपूर्णा पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू थे। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस, एकल अभिनय सहित अनेक मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं विभिन्न साहित्यिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, शैक्षणिक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए व्याख्याता पंचायत अन्नपूर्णा यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ग्राम गुजरा सरपंच दिनेश नेताम ने की। विशेष अतिथि में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष हितेश साहू एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा गायत्री नेताम उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा यादव व अनिता सिंह एवं आभार व्यक्त विद्यालय प्राचार्य चित्रा भट्टाचार्य ने किया।



शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

रिकार्डिंग डांस करती गुजरा स्कूल की छात्राएं।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल गुजरा के वार्षिक सम्मेलन में छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति