पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने कुष्ठ मिटाने निकाली रैली

विद्यार्थियों ने कुष्ठ मिटाने निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
कुष्ठ निवारण दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। अलग-अलग विद्यालय बीएसपी स्कूल 2, श्री गुरुनानक स्कूल, निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली बस स्टैंड फौव्वारा चौक में एकत्रित होते हुए संयुक्त रूप से आयोजन स्थल पुष्पा हास्पिटल पहुंची। इसके पूर्व मंचस्थ अतिथियों ने गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के पी धनेन्द्र ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के शरीर में हल्का सा दाग दिखने पर वह तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर सलाह ले। कुष्ठ रोग असाध्य रोग नहीं है यह रोग बैक्टीरिया से फैलता है इसका इलाज संभव है। वहीं इस रोग का सभी चिकित्सालयों में मुफ्त में दवा बांटी जाती है।
वहीं वरिष्ठ डाक्टर श्री रामटेके ने कहा कि यह रोग एक सामान्य रोग है सही समय पर इसका उपचार करने से इसे जड़ से मिटाया जा सकता है। अतिथियों में डॉ आरली, डॉ. कालिन्द्री, सिस्टर एमिली, फ्लोरा चक्रवर्ती उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा हास्पिटल के सिस्टर वेनिला ने किया। अंत में निर्मला इंग्लिश मीडियम के छात्रा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने पुष्पा सिलाई केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान नमिता, मनिता, नेहा, शिक्षक नरेन्द्र ग्वाल, अविनाश मालवी, कमलेश कश्यप, आशा गोदी, शीला सिंह, रेखा मंडल, अनिता चौरसिया सहित पुष्पा हास्पिटल के स्टाफ उपस्थित थे।