पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के अपहरण की कोशिश, 4 आरोपी गए जेल

छात्रा के अपहरण की कोशिश, 4 आरोपी गए जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवागढ़ - पुलिस ने स्कूल से लौट रही छात्रा का अपहरण करने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को प्रतापपुर हायर सेकंडरी स्कूल से अपने गांव जा रही 12वीं की छात्रा चमेली ((19 वर्ष)) का ग्राम लिटीपुर के पास सूमो सवार चार नकाबपोश युवकों ने अपहरण की कोशिश की थी।
सहेलियों की सूझबूछ से वह अपहरण से बच गई। इसकी रिपोर्ट 24 जनवरी को नवागढ़ थाने में लिखवाई गई थी। सूमो नंबर के आधार पर पुलिस ने ग्राम हरिहरपुर निवासी हेमलाल सतनामी ((25 वर्ष)), इसी गांव के राजकुमार उर्फ बच्चू सतनामी ((22 वर्ष)), ग्राम केशली के पुनदास सतनामी ((22 वर्ष)) व ग्राम मोढ़े के राजकुमार सतनामी ((27 वर्ष)) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ पर हेमलाल ने पुलिस को बताया कि एक तरफा प्रेम करता था। इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।