ग्राम देऊरगांव में शिविर आज
बेमेतरा - साजा ब्लॉक के ग्राम देऊरगांव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में 31 जनवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगेगा। विभिन्न विभागों के जिला कार्यालय प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण करेंगे। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस ने अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।