पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति गीत स्पर्धा में आशना को पहला स्थान

देशभक्ति गीत स्पर्धा में आशना को पहला स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - गुरुवार को शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। एक शाम शहीदों के नाम के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने गांधी भवन में श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केएस परिहार थे। अध्यक्षता बीईओ बीके जोशी ने की। देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता हुई। एकल आयु वर्ग 8 से 15 वर्ष में प्रथम आशना, द्वितीय आदित्य व तृतीय इशान रहे। एकल आयु वर्ग 16 से 35 वर्ष में सुनील सिहोरे देवकर प्रथम, द्वितीय स्थान तरुण दास, अंधियारखोर व तृतीय स्थान भी अंधियारखोर के गंगाधर को प्राप्त हुआ। एकल आयु वर्ग 36 से 60 वर्ष में प्रथम स्थान सतानंद, बिलई को द्वितीय श्रद्धा चंद्राकर व तृतीय विनीता खलखो कठिया को प्राप्त हुआ। सामूहिक गीत में सिद्दीकी व साथी तथा द्वितीय खिलेश्वरी एवं साथी खंडसरा व तृतीय स्थान तरुण एवं साथी बोरतरा ने प्राप्त किया। इस मौके पर आईपी पांडेय, नागेश्वर तिवारी, केके सोनी, जेएन पांडेय, अजय शर्मा, एसएल ध्रुव आदि मौजूद थे। संचालन मनोज बख्शी ने किया।