थैरेपिस्ट पद के लिए मिले 494 आवेदन पत्र
बालोद - जिला परियोजना कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन के वार्षिक कार्ययोजना एवं स्वीकृत बजट 2013-14 के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के घटक समावेशी शिक्षा के अंतर्गत फिजियोथैरपी, स्पीचथैरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपी हेतु विशेषज्ञों की सेवा विजिट के आधार पर एक-एक थैरेपिस्ट लिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक एस.के. भारद्वाज ने बताया कि जिले में फिजियोथैरपी के लिए 211 बच्चे, स्पीचथैरेपी के लिए 176 बच्चे तथा ऑक्यूपेशनल थैरेपी के लिए 107 बच्चे नामांकित हैं। उक्त थैरेपी हेतु योग्यता हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण एवं आर.सी.आई. से पंजीकृत संस्था से डिप्लोमा अथवा डिग्री एवं संबंधित थैरेपी में पंजीयन निर्धारित है । आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है । आवेदन पत्र पंजीकृत डाक से ही स्वीकार किये जाएंगें।
आवेदन पत्र का प्रारूप जिलाधीश कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बालोद के सूचना पटल पर चस्पा की गई है । विस्तृत जानकारी जिला परियोजना कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन बालोद से प्राप्त की जा सकती है ।