पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान का भुगतान पाने चक्कर काट रहे किसानसुबह से लेकर शाम तक भुगतान के लिए किसान कर रहे संघर्ष, को ऑपर

धान का भुगतान पाने चक्कर काट रहे किसानसुबह से लेकर शाम तक भुगतान के लिए किसान कर रहे संघर्ष, को-ऑपरेटिव बैंक में लग रही किसानों की भीड़।

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अकलतरा
समर्थन मूल्य में धान बेचने के बाद भुगतान पाने के लिए किसानों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का चक्कर काटना पड़ रहा है। समय पर धान का पैसा नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में धान का भुगतान पाने किसानों की भीड़ जमा हो जाती है।
किसानों को सुबह से लेकर देर रात तक भुगतान पाने संघर्ष करना पड़ रहा है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी किसानों को समय पर धान की राशि का भुगतान नहीं मिल रहा है। बैंक में जाकर पासबुक में एंट्री कराने पर धान की राशि दिखाई नहीं पड़ती। धान की राशि के संबंध में बैंक में पदस्थ लिपिक द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है। क्षेत्र के किसानों की राशि खाते में आने के बाद भी भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बैंक में सुबह से नंबर व टोकन लेने पर देर शाम तक राशि मिलेगी या न मिलेगी यह निश्चित नहीं है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में प्रतिदिन विकासखंड के सभी धान खरीदी केंद्रों की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
इससे शाखा में भीड़ अधिक हो रही है। प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित करके धान का भुगतान आसानी से किया जा सकता है, लेकिन इस ओर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के किसान धान बेचने के बाद राशि पाने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का चक्कर काटने मजबूर हैं।




परेशानी - सुबह से लेकर शाम तक भुगतान के लिए किसान कर रहे संघर्ष

॥क्षेत्र के किसानों के लिए शाखा के बाहर अलग से काउंटर खोलकर किसानों को टोकन दिया जा रहा है। प्रतिदिन रात 8 बजे तक क्षेत्र के 300 से 350 किसानों को धान की राशि का भुगतान किया जा रहा है। कम्प्यूटर कार्य होने से थोड़ी बहुत परेशानी आ रही है। ञ्जञ्ज

करुणेश चन्द्राकर , शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अकलतरा



॥क्षेत्र के किसानों के लिए शाखा के बाहर अलग से काउंटर खोलकर किसानों को टोकन दिया जा रहा है। प्रतिदिन रात 8 बजे तक क्षेत्र के 300 से 350 किसानों को धान की राशि का भुगतान किया जा रहा है। कम्प्यूटर कार्य होने से थोड़ी बहुत परेशानी आ रही है। ञ्जञ्ज

करुणेश चन्द्राकर , शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अकलतरा



क्या कहते हैं किसान

कापन के किसान राजेन्द्र कुमार ने बताया कि 26 दिसम्बर को उसके द्वारा 40 कट्टी धान बेचा गया था, लेकिन आज तक राशि खाते में नहीं आई है। राशि कब आएगी इसका जवाब अधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। कापन के संतोष कुमार ने बताया कि धान का पैसा पाने वह कई दिनों से चक्कर काट रहा है। खाते में राशि नहीं आने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम तिलई के किसान दुजेराम ने बताया कि कल वह टोकन लेकर धान की राशि पाने इंतजार कर रहा था। शाम तक बारी नहीं आने पर आज उसे धान की राशि का भुगतान किया गया।

को-ऑपरेटिव बैंक में लग रही किसानों की भीड़