पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेलर और ट्रक में हुई भिडं़त

ट्रेलर और ट्रक में हुई भिडं़त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सक्ती
कोयला से भरे हुए ट्रेलर को सामने की ओर से आ रहे ट्रक के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर रोड से नीचे जा गिरा जिससे ट्रेलर के ड्राइवर को चोटें आई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र निवासी मो. जांबाज ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करता है। अपने ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 3549 में 23 जनवरी को छाल से कोयला भरकर ड्रायवर बुद्धेश्वर यादव ने चलाते हुए बिलासपुर ले जा रहा था कि ग्राम हरेठी के पास 11:30 बजे सामने की ओर से सक्ती की ओर आ रही ट्रक क्रमांक बीआर 13 जी 9909 का चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। जिससे कोयले से भरा हुआ ट्रेलर वाहन रोड से गिर गया। ट्रेलर वाहन ने चालक को चोटें आई हैं इलाज के लिए सामु. स्वा. केन्द्र सक्ती लाया गया था। स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए कोरबा ले गए हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 लगाकर मामले को विवेचना में लिया है।