कबड्डी प्रतियोगिता में सरहर विजेता
चांपा। कुरदा में गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें न्यू स्टार सरहर की टीम ने एनडी सरवानी की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राज्य भर के ४५ टीम शामिल हुए। विजेताओं को पुरस्कार वितरण सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले के मुख्य आतिथ्य विधायक खिलावन साहू की अध्यक्षता में हुआ। विजेता को ७००१, उपविजेता को ५००१ व तृतीय पुरस्कार ३००१ रुपए व शील्ड प्रदान किया गया। सांसद श्रीमती पाटले ने अपने मद से सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख और विधायक ने अपने मद से सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।