पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोड़की में तीन दिवसीय सतनाम मेला आज से

डोड़की में तीन दिवसीय सतनाम मेला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती. ग्राम पंचायत डोड़की के भाठापारा मोहल्ले में में 3 दिवसीय सतनाम मेला का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक किया जाएगा। सत्यम झंकार पंथी पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन 28 जनवरी की रात 8 बजे जनपद सदस्य विजय राठौर के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता सरपंच शंकर लाल गबेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि उप सरपंच श्रीमती ताराबाई गबेल व पंच श्रीमती जमुना बाई लहरे होंगे। दूसरे दिन 29 जनवरी को चौका, मंगल आरती पूजा व पंथी नृत्य का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 30 जनवरी की रात 8 बजे ध्वजारोहण व पंथी नृत्य का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. खिलावन साहू होंगे। आयोजन के संबंध में समिति के कार्यकर्ता ओम प्रकाश लहरे ने बताया कि उक्त आयोजन का यह 23 वां वर्ष है। क्षेत्र के ग्राम आमगाव, कोरबा गोढ़ी, लिमतरा, गाड़ापाली, गिधौरी, तुमान, बेलकर्री, हरदी, नरियरा, सुंदरेली, कारीभावर, नवापारा, पिरदा आदि गावों से पंथी नर्तक दल आयोजन में पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देंगे।