पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती संकुल केन्द्र नंदौरखुर्द के शासकीय पूमाशा डोड़की में गणतंत्र दिवस पर सुबह 8 बजे मोहन लाल साहू ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान कर ध्वज को सलामी दी फिर प्रभात फेरी निकाली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ी पारंपरिक सुआ गीत, देशभक्ति गीत, रावत नाच की प्रस्तुति दी गई। संकुल केन्द्र सकरेली बा के प्राथमिक शाला केसला में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व ग्राम पंच साधराम सिदार ने ध्वज फहराया। इस दौरान गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने गीत, कविता आदि की प्रस्तुति दी। प्राथमिक शाला हरेठी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें बच्चों द्वारा नृत्य, संगीत, गीत, नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच सुखीराम चौहान थे।
फोटो- २८ जेएएन ३
=====
सम्मानित हुए ब्लाक के शिक्षक
सक्ती. जनगणना में बेहतर कार्य करने वाले सक्ती विकासखंड के दो शिक्षक जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित हुए। जहां प्राथमिक शाला उरांव पारा असौंदा के प्रधान पाठक शांति लाल यादव व प्राथमिक शाला सिंघनसरा के शिक्षाकर्मी वर्ग 3 प्रेम कुमार राठौर को सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इसी प्रकार आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम अमलडीहा के सहायक शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय को अध्यापन पद्धति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
=====
नगर पंचायत में फहराया तिरंगा
अड़भार-सक्ती: नगर पंचायत अड़भार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यालय में अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सनत दुबे ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रायमरी, मिडिल , हाई एवं हासर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन एल्डरमेन जीवन निशाद ने और आभार प्रदर्शन नगर पंचायत सीएमओ राजेशचंद्र त्रिवेदी ने किया।
=====
मड़वा में हुआ सांस्कृतिक महोत्सव
चांपा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मड़वा में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल देवांगन भी शामिल हुए। ग्राम के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह कंवर ने विधायक को गांधी टोपी पहनाकर स्वराज की याद दिलाई। विधायक मोतीलाल देवांगन ने इस मौके पर कहा कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि आज के ही दिन हमें संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था और हमारा संविधान लागू हुआ था। हमें देश के महान शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र तथा प्रदेश की तरक्की में योगदान करना है। बालिकाओं को उंची शिक्षा दिलाने और महिला सशक्तिकरण की नितांत आवश्यकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को जानकारी दी कि सीएसआर के माध्यम से 31 लाख के स्वीकृत कार्य लंबित हैं। इसी मद से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन भी बनना है जिसके लिए श्री देवांगन से पहल करने की मांग की गई । कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र शुक्ला तथा आभार प्रदर्शन सरपंच श्रीमति लक्ष्मीन बाई कंवर ने किया । इस मौके पर ईश्वर सिंह कंवर,परमानंद चौहान ,महेत्तर सिंह ,रमेश पटेल ,गीता बाई ,शकुंतला बाई ,चंद्र कुमार राठौर,राजेन्द्र कुमार पाठक , रामखिलावन यादव ,कलीराम साहू,मोहन सिंह कंवर,जगेश्वर कैचत्र्य,दरसराम पटेल,बोधराम साहू,रामलखन साहू, जय सिंह, सतवंत सिंह कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो- २८ जेएएन ४
=====
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
जांजगीर। गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शारदा चौक में समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशिकांता राठौर की अगुवाई में व क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन, जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा, इंका नेता देवेश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, जिला कांग्रेस महामंत्री आभाष बोस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वय परदेशी राम डोंगरे व पवन प्रधान की विशेष उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
=======
उत्साह के साथ मना गणतंत्र दिवस
बाराद्वार। नगर व अंचल में गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राएं स्कूली ड्रेस में हाथो में तिरंगा लिए स्कूल जाते दिखे। बचपन स्कूल में विधायक खिलावन साहू की प - ी र - ा देवी साहू, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अशोक खांडे, जगरानी देवी स्कूल में बीपी द्विवेदी , सरस्वती शिशु मंदिर में बेनीराम साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शासकीय कन्या उच्चतर शाला, बालक हाईस्कूल, सार स्कूल, ज्ञानशारदा विद्यालय, ग्रीन फिल्ड स्कूल, डीएमसी, गुरूश्री मिनरल्स, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, जिला सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक, रेलवे स्टेशन, पीडब्ल्यूआई कार्यालय, पुलिस थाना, उपतहसील कार्यालय, जनपद प्राथमिक शाला, सनराईज स्कूल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
फोटो- २८ जेएएन ५
========