पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवरी में घुसा तेंदुआ, गाय को मार डाला

देवरी में घुसा तेंदुआ, गाय को मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सक्ती-मालखरौदा
देवरी गांव में सोमवार की रात तेंदुआ घुस गया और एक गाय को मारकर खा गया। ग्राम वन समिति अध्यक्ष और वन रक्षक ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा कर वन विभाग को सूचना दे दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात गांव के लोग सो रहे थे।
इसी दौरान करीब १० बजे अजीब सी आवाज आई। लखन सिंह के घर के आंगन से एक गाय को तेंदुआ उठाकर ले गया और ररिया राम के कोठार में लेजाकर उसकी हत्या कर दी। तेंदुआ वहां गाय का मास खा रहा था इसी बीच ग्रामीण पहुंचे और पत्थर व अन्य औजार से मारकर उसे भगाया। ग्राम वन समिति के अध्यक्ष संतोष महंत, वन रक्षक जगदीश कुर्रे ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा किया। मामले की सूचना और पंचनामा रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए मंगलवार को वन विभाग सक्ती भेज दिया गया। तेंदुआ के इस तरह गांव में घुसने और गाय को मारने से ग्रामीणों में दहशत है।
सरपंच करम सिंह गबेल का तेंदुआ दो दिन पहले भी गांव में आया था। २६ जनवरी की शाम बकरी चराने दलियाभाठा की ओर गए मनिराम पर पर तेंदुआ ने हमला किया था। आसपास के ग्रामीणों ने उसे पत्थर मारकर भगाया था। मनिराम का सक्ती अस्पताल में उपचार भी कराया गया था।



गांवों में होगी मुनादी

डिप्टी रेंजर जनार्दन गिरी ने बताया कि देवरी से लेकर बासीनपाठ तक जंगली इलाका है। सालभर या छ: माह में तेंदुआ इन गांवों में मवेशी की तलाश में आता है। देवरी समेत आसपास के गांव में मुनादी कराने के लिए बोल दिया गया है। वनमंडलाधिकारी को भी सूचना दे दी गई है।