- Hindi News
- क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज - अकलतरा
नगर सहित क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। आरके सिंह स्कूल, ट्रस्ट प्रायमरी, इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं शिशु विहार प्ले स्कूल में धीरेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में नरेश अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सुनील जैन द्वारा परेड की सलामी ली गई। सेंट जेवियर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में पार्षद मनोज टोप्पो द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
प्राचार्य सूरज प्रकाश द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी गई। बाल श्रमिक विद्यालय में लायनेस संजू अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सुमन जैन ने अध्यक्षता की। पं. शिवादीन दुबे विद्यालय में राजेन्द्र जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उनके द्वारा अपनी माँ क्षमादेवी की स्मृति में शाला में प्रति वर्ष छात्र-छात्राओं को दो-दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। नगरपालिका में अध्यक्ष खुलन सोनवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मो. इमरान खान, सीएमओ एचडी रात्रे, पार्षदगण उपस्थित थे। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिसनदेवी मरकाम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी भेड़पाल, सीईओ महेशचंद्र एवं जनपद सदस्य उपस्थित थे। तहसील कार्यालय में तहसीलदार संदीप सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। थाना में टीआई केपी मरकाम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बीईओ एसआर देवांगन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में रवि साहू उपस्थित थे। विकासखंड समन्वयक टीपी साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
बिर्रा - आसपास क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी शासकीय व अशासकीय संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। जेबीसी क्र. 3 में ध्वजारोहण एसडीओ एके टोप्पो ने किया। इस मौके पर सीबी सिंह, एसबी बरेठ, एनके खुल्लर, आरआर देवांगन उपस्थित रहे। थाना में टीआई एसके मिश्रा ने ध्वज फहराया। छग ग्रामीण बैंक में प्रबंधक आरके चंद्रा, उपडाकघर में सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट खगेन्द्र सिंह, सेवा सहकारी समिति में समिति अध्यक्ष डा. ईश्वर शुक्ला, पशु चिकित्सालय में टीके दुबे, प्री मेट्रिक आदिवासी बालक-बालिका में बीपी धृतलहरे ने ध्वजारोहण फहराया। इसी तरह विद्यालय में शाप्रा शाला में प्रधान पाठक मुरारीलाल थवाईत, शासकीय दीवान दुर्गेश्वर सिंह हाईस्कूल में लाल रेवती रमण सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सरपंच देवप्रसाद भारद्वाज, मीडिल स्कूल में सरपंच देवप्रसाद भारद्वाज ने ध्वजारोहण फहराया।
जांजगीर - गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शारदा चौक में समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशिकांता राठौर की अगुवाई में व क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन, जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा, इंका नेता देवेश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, जिला कांग्रेस महामंत्री आभाष बोस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वय परदेशी राम डोंगरे व पवन प्रधान की विशेष उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जांजगीर - प्रायमरी स्कूल दर्रीपारा खोखरा में ध्वजारोहण सरपंच सुंदर लाल सारथी ने किया। छात्रों द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर प्रधानपाठिका श्रीमती आशा थवाईत, शेषनारायण राठौर, श्रीमती अर्चना पाण्डेय, अजय थवाईत, संतोष थवाईत, आठेलाल यादव सहित छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सक्ती - जनगणना में बेहतर कार्य करने वाले सक्ती विकासखंड के दो शिक्षक जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित हुए। जहां प्राथमिक शाला उरांव पारा असौंदा के प्रधान पाठक शांति लाल यादव व प्राथमिक शाला सिंघनसरा के शिक्षाकर्मी वर्ग 3 प्रेम कुमार राठौर को सांसद कमला देवी पाटले ने मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इसी प्रकार आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम अमलडीहा के सहायक शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय को अध्यापन पद्धति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जांजगीर - बाल श्रमिक विद्यालय सरखो में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण वरिष्ठ नागरिक विरेन्द्र राठौर ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रभारी रफीक सिद्धकी व आभार प्रदर्शन प्रशिक्षक ओमप्रकाश साहू ने किया।
बलौदा - विकासखंड बलौदा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के मनाया गया। सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर, नगर पंचायत कार्यालय में नपं अध्यक्ष केवलचंद जैन व सभी शासकीय अशासकीय में संस्था में प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महात्मा गांधी चौक में विधायक चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण किया। सशिमं में 25 जनवरी को महोत्सव का उद्घाटन सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले के मुख्य आतिथ्य व दिनेश सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर संस्था द्वारा श्रीराम कथा पर प्रवचन का आयोजन किया गया।
बम्हनीडीह - शासकीय उमावि, लालबहशाउमावि, बीआरसी खण्ड स्त्रोत, बालक एवं कन्या, मिडिल स्कूल तथा बालक एवं कन्या प्राथमिक शाला के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सरपंच माधव प्रसाद डनसेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता एसके दुबे ने किया। इस अवसर पर सभापति माधव प्रसाद डडसेना, धनीराम डडसेना, एसआर कुर्रे, दुलीचंद, कैलाश चंद, एचएम ढेढे, एसएल तिवारी, टीमन, धन्यकुमार पाण्डेय उपस्थित थे।
चांपा - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पं. बनवारी लाल शर्मा द्वारा किया गया। विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि आज ही के दिन भारत गणराज्य बना था। नवनिर्वाचित विधायक मोतीलाल देवांगन का जिला कांग्रेस सेवादल एवं ब्लॉक कांग्रेस चांपा द्वारा श्रीफल, शॉल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार प्रकट ब्लॉक कांग्रेस सचिव नागेन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में नारायण सोनी, विजय सोनी, उमेश तिवारी, सत्यनारायण देवांगन, राजेश्वर मिश्रा, डॉ. एचपी सराफ, किशन सोनी, हरिश पाण्डेय, पुसाउ सिदार, भीष्म राठौर, टुकटुक कैवत्र्य, समिष्ठा कंसारी, शंांति सोनी, मो. हनिफखान, आदित्य चिंटु, माधुरी शर्मा उपस्थित थे।
जांजगीर - सरस्वती शिशु मंदिर यज्ञशाला में मुख्य अतिथि पूनमचंद सोनवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मालती राठौर, रागिनी कहरा, प्रिया स्वर्णकार, काजल कहरा, संगीता, विजयलक्ष्मी, रजनी कहरा, संगीता उपस्थित रहे।
जांजगीर - देव सेवा समिति द्वारा मानसिक विकास संस्थान, वृद्धा सेवा आश्रम एवं बाल कल्याण द्वारा मां मनका दाई मंदिर परिसर में खोखरा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अमर सिंह राठौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विजय दिवाकर, सरस्वती सोनी, श्रीमती अमल, श्रीमती शशिबाला, ज्योति लदेर, श्रीमती संगीता दिवाकर, उमाकांत राठौर, रविशंकर, अजय बर्मन आदि उपस्थित थे।
बलौदा - विधायक चुन्नीलाल साहू ने विधायक कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी व आवेदन लिए एवं उसके निराकरण के लिए पहल की। विधायक ने बताया कि वे 26 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र के बाद सप्ताह के दो दिन शुक्रवार व शनिवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों से मिलेंगे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रामगोपाल रात्रे, नपं अध्यक्ष केवलचंद जैन, अनिल शुक्ला, रफीक कुरैशी व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जांजगीर - नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रमेश पैगवार ने शहीद स्मारक जय स्तंभ में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पार्षद गणेश कहरा, पवन शर्मा, सत्यप्रकाश, रामकुमार गोड़, महात्मा सिंह सेंगर, शत्रुहन दास महंत, डीएल सिदार, चंद्रशेखर साहू, स्वाति दुबे, रमेश मिश्रा, रामचरण यादव आदि उपस्थित थे।
सक्ती - जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में ध्वजारोहण प्राचार्य प्रो. आरके गौरहा किया। एनसीसी अधिकारी प्रो. अजीत जॉन के नेतृत्व में कैडेट्स ने पीटी प्रस्तुत किया। संचालन डॉ.शालू पाहवा ने किया।
ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम :
मालखरौदा - विकासखंड मुख्यालय में गणतंत्र दिवस सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शा.उ.मा.वि.मालखरौदा में ध्वजारोहण संस्था के प्रभारी प्राचार्य बी.आर. दिनकर द्वारा किया गया। भ्रमण के बाद स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। शा.पू.मा. मालखरौदा में ध्वजारोहण संस्था के प्रधान पाठक बी.एल.डहरिया द्वारा किया गया। शा.बालक प्रा.शाला मालखरौदा एवं संकुल केंद्र मालखरौदा में ध्वजारोहण विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. मैत्री के द्वारा किया गया। कन्या पूमा. व प्रा.शाला मालखरौदा में संयुक्त रुप से ध्वजारोहण संस्था के प्रधान पाठक एच.एम.कुर्रे द्वारा किया गया । शा. पू.मा शा मोहतरा में ध्वजारोहण पूर्व सरपंच धनंजय ंिसंह चन्द्रा के द्वारा किया गया । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
गणतंत्र दिवस - शासकीय संस्थाओं, स्कूलों और कालेजों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती स्कूल के छात्र।
नपं में फहराया तिरंगा
अड़भार-सक्ती - नगर पंचायत अड़भार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यालय में अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सनत दुबे ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रायमरी, मिडिल , हाई एवं हासर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन एल्डरमेन जीवन निशाद ने और आभार प्रदर्शन नगर पंचायत सीएमओ राजेशचंद्र त्रिवेदी ने किया।
लोक संगीत ने बांधे रखा
सक्ती - संकुल केन्द्र नंदौरखुर्द के शासकीय पूमाशा डोड़की में गणतंत्र दिवस पर सुबह 8 बजे मोहन लाल साहू ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान कर ध्वज को सलामी दी फिर प्रभात फेरी निकाली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ी पारंपरिक सुआ गीत, देशभक्ति गीत, रावत नाच की प्रस्तुति दी गई। संकुल केन्द्र सकरेली बा के प्राथमिक शाला केसला में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व ग्राम पंच साधराम सिदार ने ध्वज फहराया। इस दौरान गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने गीत, कविता आदि की प्रस्तुति दी। प्राथमिक शाला हरेठी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें बच्चों द्वारा नृत्य, संगीत, गीत, नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच सुखीराम चौहान थे।
उत्साह के साथ मना गणतंत्र
बाराद्वार - नगर व अंचल में गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राएं स्कूली ड्रेस में हाथो में तिरंगा लिए स्कूल जाते दिखे। बचपन स्कूल में विधायक खिलावन साहू की प - ी र - ा देवी साहू, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अशोक खांडे, जगरानी देवी स्कूल में बीपी द्विवेदी , सरस्वती शिशु मंदिर में बेनीराम साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शासकीय कन्या उच्चतर शाला, बालक हाईस्कूल, सार स्कूल, ज्ञानशारदा विद्यालय, ग्रीन फिल्ड स्कूल, डीएमसी, गुरूश्री मिनरल्स, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, जिला सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक, रेलवे स्टेशन, पीडब्ल्यूआई कार्यालय, पुलिस थाना, उपतहसील कार्यालय, जनपद प्राथमिक शाला, सनराईज स्कूल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
मड़वा में हुआ सांस्कृतिक महोत्सव
भास्कर न्यूज - चांपा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मड़वा में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल देवांगन भी शामिल हुए।
ग्राम के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह कंवर ने विधायक को गांधी टोपी पहनाकर स्वराज की याद दिलाई। विधायक मोतीलाल देवांगन ने इस मौके पर कहा कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि आज के ही दिन हमें संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था और हमारा संविधान लागू हुआ था। हमें देश के महान शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र तथा प्रदेश की तरक्की में योगदान
करना है।
बालिकाओं को उंची शिक्षा दिलाने और महिला सशक्तिकरण की नितांत आवश्यकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को जानकारी दी कि सीएसआर के माध्यम से 31 लाख के स्वीकृत कार्य लंबित हैं। इसी मद से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन भी बनना है जिसके लिए श्री देवांगन से पहल करने की मांग की गई । कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र शुक्ला तथा आभार प्रदर्शन सरपंच
श्रीमति लक्ष्मीन बाई कंवर
ने किया।
इस मौके पर ईश्वर सिंह कंवर,परमानंद चौहान, महेत्तर सिंह, रमेश पटेल, गीता बाई , शकुंतला बाई ,चंद्र कुमार राठौर, राजेन्द्र कुमार पाठक, राम खिलावन यादव, कलीराम साहू, मोहन सिंह कंवर, जगेश्वर कैचत्र्य, दरसराम पटेल, बोधराम साहू, रामलखन साहू, जय सिंह, सतवंत सिंह कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व अन्य देश भक्तों की वेशभूषा में बच्चे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती स्कूल के छात्र।