पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में युवा व्यवसायी की मौत

सड़क हादसे में युवा व्यवसायी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांपा - अपने परिचित के बर्थडे में शामिल होने जा रहे नगर के युवा व्यवसायी की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे कार में सवार व्यवसायी और उसकी पत्नी व बच्चे को उपचार के लिए अपोलो बिलासपुर में भर्ती किया गया। व्यवसायी आलोक की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बच्चे का इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांपा के कोरबा रोड निवासी युवा व्यवसायी आलोक गर्ग पिता सत्यनारायण गर्ग ((४० वर्ष)) मंगलवार की रात लगभग ९ बजे अपनी पत्नी ज्योति गर्ग और बेटे के साथ अपनी कार इंडिका क्रमांक सीजी ११ सी ९१७२ में बैठकर जांजगीर ड्रीम पाइंट होटल में आयोजित अपने एक परिचित के बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। नेशनल हाईवे में कुलीपोटा मंदिर के पास दो दिनों से खड़े ट्रक में रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण ट्रक आलोक को दिखाई नहीं दिया और ट्रक के पीछे कार घुस गई। कार चालक आलोक स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया, उनकी पत्नी ज्योति भी सीट में फंस गई। पीछे की सीट पर बैठा उनका १२ साल का बेटा कुशाग्र दरवाजा खोलकर बाहर निकला और घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर परिजन पहुंचे और कार से घायलों को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में तीनों को तुरंत अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहां अलसुबह आलोक ने दम तोड़ दिया।



अंतिम दर्शन भी

नहीं कर पाई

गंभीर अवस्था में अपोलो में भर्ती ज्योति गर्ग के पति की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार बुधवार को चांपा में किया गया। ज्योति अपने पति का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई क्योकि वह अस्पताल में भर्ती है।

ट्रक में घुसी कार