- Hindi News
- अनुशासन व अच्छे परिणाम से बनाएं पहचान: गोयल
अनुशासन व अच्छे परिणाम से बनाएं पहचान: गोयल
सक्ती - शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती में वार्षिक स्पर्धाओं के विजेताओं को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कन्हैया गोयल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। श्री गोयल ने कालेज के छात्रों को अनुशासन की सीख देते हुए कहा कि अनुशासन के साथ अपना अध्यापन कार्य करते हुए परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें।
उन्होंने कहा कि शासकीय कालेज सक्ती वर्ष 2007 में अपने स्थापना के बाद से सीमित संसाधनों के बावजूद पूरे संभाग में अच्छे परिणाम दे रहा है। आने वाले शैक्षणिक सत्र में जेठा में निर्मार्णाधीन महाविद्यालय के नए भवन में कक्षा प्रारंभ कराने भरसक प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालेज के प्राचार्य डॉ. एके चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता है। कालेज के छात्र कड़ी मेहनत के साथ आने वाले दिनों में परीक्षाओं मे बेहतर परिणाम अर्जित कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. बेला महंत ने खेल का जीवन में विशेष महत्व बताया। रंगोली स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार बीएससी की द्वितीय वर्ष की छात्रा नीलू बंजारे, द्वितीय पुरस्कार बीएससी की द्वितीय वर्ष की छात्रा अन्नु डनसेना, तृतीय पुरस्कार बीकॉम की द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गंगोत्री गोंड को दिया गया। पाककला में प्रथम पुरस्कार बीएससी की द्वितीय वर्ष की अंशु जायसवाल , मेंहदी स्पर्धा प्रथम पुरस्कार बीएससी अंतिम वर्ष की टंकेश्वरी सोनी, पुष्प सज्जा का प्रथम पुरस्कार सुचिता साहू को दिया गया। खेलकूद स्पर्धा के अंतर्गत बालक वर्ग की शतरंज स्पर्धा में नितेष जायसवाल, कैरम में रवि देवांगन और बालिका वर्ग के कैरम में इंदु साहू को प्रथम पुरस्कार मिला। दौड़ 100 मीटर में गौतम शर्मा , सोमा सिदार, बैडमिंटन में मंजीत पराशर और शिवांगी पराशर को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
नृत्य प्रतियोगिता में मनाराम एवं ग्रुप , गीत प्रतियोगिता में करिश्मा परिहार , सलाद सज्जा प्रतियोगिता में प्रीति केंवट ,चित्रकला में शिवानी सोनी , तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता में बिंदु सिदार , वाद विवाद प्रतियोगिता में गीता देवांगन , गोला फेंक में विक्रम प्रताप सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
फोटो- 29 जेएएन 4
=======
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।