पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेला में पंथी नृत्य देखने उमड़ रही भीड़

मेला में पंथी नृत्य देखने उमड़ रही भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सक्ती
ग्राम पंचायत डोड़की में 3 दिवसीय सतनाम मेला 28 जनवरी से आरंभ हो चुका है। 29 जनवरी को चौका, मंगल आरती पूजा व पंथी नृत्य का आयोजन किया गया। मंद्रागोढ़ी की पंथी पार्टी ने पहले दिन प्रस्तुति दी । आयोजन समिति सत्यम झंकार पंथी पार्टी डोड़की के युवा कलाकारों ने भी पंथी नृत्य पेश किया।
दूसरे दिन सुखरी, कुरदा, गाड़ामोर, कोरबागोढ़ी व सेंदरी सहित जिले भर के गांवों से पहुंचे पंथी पार्टी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। दिन भर व्यासपीठ पर बैठे गुरू द्वारा प्रवचन किया गया।
आयोजित सतनाम मेला में जैतखाम के पास बाबा घासीदास की छायाचित्र स्थापित की गई है जहां दीपक व आरती सहित नारियल चढ़ाकर पूजा अर्चना की जा रही है। महिलाएं व पुरुष मन में आस्था व मन्नतें लिए पूजा स्थल तक लोट मारते हुए पहुंचते रहे। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण देर रात तक गुरू घासीदास के प्रवचन व पंथी नृत्य देखने जुट रहे है। आयोजन समिति के ठंडाराम लहरे, दल्लूराम लहरे, गोसाईराम गोरे, मोहनलाल लहरे, सुकलाल लहरे, रामचरण लहरे, वीरेंद्र लहरे, छतराम डहरिया, रामकुमार गोरे, कमलेश लहरे, कैलाश लहरे, दिलीप गोरे, सुरेश गोरे, भरत लहरे, गिरधर प्रसाद भारद्वाज, योम प्रकाश, शैलेन्द्र लहरे, मोहन लाल साहू, रामेश्वर प्रसाद सहित ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने हुटे हुए हैं।