पोस्टर और स्लोगन से किया अवेयर
सिटी रिपोर्टर रायपुर
महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। देश के विकास में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही है। लेकिन, अब भ्भी देश और शहर के कई क्षेत्रों में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
समाज में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानना और समझना होगा। महिला सशक्तिकरण पर जागरुकता रैली निकालकर सामाजिक संस्था युवा के मेंबर्स ने कुछ ऐसा ही संदेश दिया। कालीबाड़ी में डीएसपी अर्चना झा ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक होते हुए नगर निगम पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस दौरान पोस्टर, स्लोगन और पर्चों के जरिये महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए। साथ ही अधिकारों के लिए लडऩे का संदेश दिया गया। रैली के दौरान महिलाओं को कुटीर और लघु उद्योग के जरिये स्वरोजगार के लिए प्र्रेरित किया गया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए कालीबाड़ी स्थित सरकारी स्कूल में शाम ५ बजे से लगने वाली कोचिंग जॉइन करने की सलाह दी।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि महापौर किरणमयी नायक ने वकालत के दिनों में महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के केसेस याद किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य गौ सेवा आयोग के हरिभाई जोशी रहे। अध्यक्षता संस्था के एम राजीव ने की। रैली के सफल संचालन में ऋचा शुक्ला, गुंजन सिंह और ललिता सहित अन्य की भूमिका प्रमुख रही।
ड्ड2ड्डह्म्द्गठ्ठद्गह्यह्य ह्म्ड्डद्यद्य4