पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैकर के कारनामे की सजा मोबाइल उपभोक्ता को, सुननी पड़ती हैं गालियां

हैकर के कारनामे की सजा मोबाइल उपभोक्ता को, सुननी पड़ती हैं गालियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेमीचंद की आपबीती...

12 दिसंबर 2013 से मेरे मोबाइल नंबर


रायपुर। डीबी स्टार टीम को शिकायत मिली कि सुंदर नगर के रहवासी नेमीचंद पटेल के मोबाइल नंबर 81095-65465 और 75092-70913 से अश्लील और धमकी भरे एसएमएस भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्य के लोगों के पास भी ऐसे मैसेज पहुंचे हैं।


टीम ने इस पर रायपुर स्थित साइबर सेल के अधिकारियों से बात की। वहां से बताया गया कि प्रकरण की जानकारी उन्हें भी है। नेमीचंद के मोबाइल का आईएमईआई नंबर हैक कर ऐसा किया जा रहा है। एक सिम बंदकर मोबाइल में दूसरी लगाई तो हैकर ने उसे भी निशाना बनाया। सेल के अधिकारियों से जब पूछा कि हैकर को पकड़ा क्यों नहीं जा रहा है तो कहने लगे ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद टीम नेमीचंद से मिली। कहने लगे, ऐसे गुनाह की सजा मिल रही है, जो उसने किया ही नहीं। परेशान हो गया हूं। लोग समझते हैं कि मैं ऐसा कर रहा हूं इसीलिए आए दिन गाली-गलौज करते हैं। कुछ ने एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। फिर बोला नक्सलियों के नाम पर भी उसके नंबर से मैसेज भेजे जा रहे हैं लेकिन पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वह डेढ़ महीने से उरला, सिविल लाइन, डीडी नगर थाने तो साइबर क्राइम प्रभारी श्वेता सिन्हा से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से मिल चुके हैं। सभी एक-दूसरे के पास भेजते हैं लेकिन समस्या का निराकरण किसी ने नहीं किया। पुलिस अधिकारी विवेचना से बचने के लिए कहने लगते हैं कि मोबाइल और सिम बदल दो। सब कुछ ठीक हो जाएगा।

उलझन & सुंदर नगर निवासी एक शख्स को शरारती तत्व ने कर दिया परेशान फिर भी साइबर सेल प्रकरण सुलझाने में लगा रही समय

सीधी बात

 नेमीचंद पटेल नामक व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर से हैकर द्वारा अनजान लोगों को अश्लील और धमकी भरे एसएमएस भेजने की शिकायत साइबर सेल में दी है?

 साइबर सेल में आया है लेकिन मैं सॉरी कहना चाहूंगा। सेल प्रभारी श्वेता मैडम की अनुमति के बगैर कुछ नहीं बताऊंगा।

 शिकायत को एक महीना होने जा रहा है, जांच में क्या पाया। सुलझाने में और कितने दिन लगेंगे?

 अभी तो जांच चल रही है। समझ नहीं आ रहा कि एसएमएस कौन भेज रहा है। इंटरनेट के माध्यम से एक साथ अलग-अलग नंबरों पर बल्क मैसेज भेजे जा रहे हैं।

 क्या लगता है, नेमीचंद खुद एसएमएस भेज रहे हैं या कोई उन्हें परेशान करने के लिए ऐसा कर रहा है? उनके मोबाइल नंबर से कितने लोगों को एसएमएस भेजे गए?

 मोबाइल हैक कर उनके नंबर से अश्लील और नक्सलियों की धमकी वाले एसएमएस 100 से ज्यादा लोगों के मोबाइल पर भेजे गए हैं।

 प्रकरण की जांच रायपुर साइबर सेल करेगी या फिर बाहर के किसी एक्सपर्ट को बुलवाएंगे?

 हम जांच कर लेंगे... लेकिन समय लगेगा।

 नेमीचंद का आरोप है कि आपने एक्सपर्ट बुलवाने के खर्च के रूप में 10,000 रुपए मांगे हैं?

 मैंने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं।